हिन्दुस्तान ने बुलंद की हर वर्ग की आवाज
औरंगाबाद में पार्क की सफाई में सुधार हुआ है और नए पार्कों की घोषणा की गई है। हिन्दुस्तान अखबार ने जन समस्याओं को उठाया जिससे लोगों को सुरक्षा और रोजगार के लिए लोन मिला। महिलाओं को विशेष लाभ हुआ है,...

औरंगाबाद में पार्क की साफ-सफाई में सुधार हुआ है। अच्छे पार्क बना रहे हैं, कुछ नए पार्क की घोषणा हुई है। हिन्दुस्तान की पहल सराहनीय है। अखबार में जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जिससे समाधान हुआ है। शशांक शेखर, औरंगाबाद औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र में सोनार और दुकान चलाने वाले लोगों को सुरक्षा को लेकर दिक्कत होती थी। वर्तमान में डायल 112 बाइक टीम दुकानों तक पहुंच रही है जो अच्छा कदम है। इसमें और प्रयास करने की जरूरत है। सुधार करने की जरूरत है। हिन्दुस्तान अखबार ने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। पंकज वर्मा, औरंगाबाद टहलने वाले लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। साफ-सफाई की कमी दिखती थी। हालांकि अब इसमें काफी सुधार हुआ है। पार्क में रात में ही सफाई हो जाती है। खराब उपकरणों की मरम्मत हुई है। हिन्दुस्तान अखबार का कदम प्रशंसनीय है। पार्क की सफाई रखने में आम लोगों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। रामजी सिंह, औरंगाबाद रोजगार करने के लिए 50 हजार रुपए का लोन मिला है। हिन्दुस्तान अखबार के द्वारा स्वयं सहायता समूह की बातों को प्रमुखता से उठाया गया था। इसका असर दिखा है। उनकी बातों पर सुनवाई हुई है। इस काम के लिए वह आभारी हैं। रूबी खातून, औरंगाबाद रोजगार करने के लिए 80 हजार रुपए का लोन मिला है। हिन्दुस्तान अखबार की पहल सराहनीय है। हर वर्ग की बातों को संवाद में शामिल किया गया। महिलाओं को इससे विशेष लाभ हुआ है। विमला देवी, औरंगाबाद समूह से 40 हजार रुपए का लोन लेकर स्वरोजगार कर रही हैं। अखबार ने उन लोगों की बातों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। महिलाओं की बातों पर विशेष ध्यान दिया गया है। वह दुकान का संचालन आसानी से कर रही हैं। कौशल्या देवी, औरंगाबाद रोजगार करने के लिए 90 हजार रुपए का लोन मिला है। समूह में पांच लाख रुपए लोन के लिए मिले हैं। आवश्यकता अनुसार महिलाओं को लोन दिया जा रहा है। उन लोगों की बातों को हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से उठाया। बेबी देवी, मदनपुर, औरंगाबाद रोजगार करने के लिए 40 हजार रुपए का लोन मिला है। इससे वह स्वरोजगार कर रही हैं और भविष्य में इसमें और वृद्धि होगी। उनकी समस्याओं को अखबार ने प्रमुखता से उठाया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।