Fatal Bike Collision in Mahadeva Village One Dead One Seriously Injured दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत, पेज 3 लीड, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsFatal Bike Collision in Mahadeva Village One Dead One Seriously Injured

दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत, पेज 3 लीड

फोटो- 21 मई एयूआर 7 पुलिस पदाधिकारी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता। दाउदनगर-बारुण मार्ग पर महदेवा गांव के पास दो बाइकों की

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादWed, 21 May 2025 09:32 PM
share Share
Follow Us on
दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत, पेज 3 लीड

दाउदनगर-बारुण मार्ग पर महदेवा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 30 वर्षीय विवेक कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ओबरा थाना क्षेत्र के लबदना गांव निवासी रमेश राम का पुत्र था। घायल सत्येंद्र कुमार रोहतास जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के बडीहा गांव का निवासी है। मृतक की चाची सरस्वती देवी, जो घटना के समय बाइक पर विवेक के साथ थीं, ने बताया कि वे दाउदनगर जा रहे थे, जहां विवेक को एक रिश्तेदार को बाइक सौंपनी थी। महदेवा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही सत्येंद्र की बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

सत्येंद्र अपने ससुराल लबदना जा रहा था। इस हादसे में सरस्वती देवी मामूली रूप से घायल हुईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान विवेक की मृत्यु हो गई जबकि सत्येंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। नगर थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।