International Labor Day Celebrated in Dawoodnagar with Workers Rights Focus श्रमिकों के अधिकारों पर उठाई आवाज, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsInternational Labor Day Celebrated in Dawoodnagar with Workers Rights Focus

श्रमिकों के अधिकारों पर उठाई आवाज

दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 6 में 139वां श्रमिक दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम बिहार राज्य निर्माण मजदूर संघ के बैनर तले आयोजित हुआ। संघ के नगर सचिव बिरजू चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 2 May 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
श्रमिकों के अधिकारों पर उठाई आवाज

दाउदनगर, संवाद सूत्र। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 6, नीलकोठी में बिहार राज्य निर्माण मजदूर संघ के बैनर तले 139वां श्रमिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के नगर सचिव सह जिला अध्यक्ष बिरजू चौधरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद श्रमिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। ध्वजारोहण जिलाध्यक्ष बिरजू चौधरी ने किया, जबकि रामाशीष राम ने शहीदों की बलिवेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की। बिरजू चौधरी ने कहा कि जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था, उस समय प्रधानमंत्री ने आपदा में अवसर ढूंढते हुए श्रमिक-विरोधी चार श्रम संहिता, श्रम संहिताएं लागू कर दीं जिनके माध्यम से कार्य का समय आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि आज देश के अधिकांश औद्योगिक क्षेत्रों में गरीब और बेरोजगार नौजवानों से 12 घंटे काम लिया जा रहा है और उन्हें शोषण का शिकार बनाया जा रहा है। हमारा खून-पसीना बहाकर जो अधिकार हासिल हुए, उन्हें छीना नहीं जा सकता। नगर समिति के सदस्य महेन्द्र राम, जोखन राम, रंजीत कुमार, संजय कुमार, रामचंद्र चौहान, गणेश कुमार, सुरेन्द्र राम, रामलाल राम, मनोज पंडित, जय प्रकाश गोस्वामी, सद्दाम शेख, फकीरचन राम, दशरथ राम, गोविंद राम, जमीला खातून, उपेंद्र राम, बिगन राम, अरविंद राम, अखिलेश कुमार, मिथलेश कुमार, जितेंद्र राम, जिमदार चौधरी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।