Labor Day Celebration in Aurangabad Key Issues Faced by Workers Highlighted मजदूर अपना निबंधन अवश्य कराए और संगठित रहें: मांझी, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsLabor Day Celebration in Aurangabad Key Issues Faced by Workers Highlighted

मजदूर अपना निबंधन अवश्य कराए और संगठित रहें: मांझी

केन्द्रीय उद्योग मंत्री ने कहा मजदूरों के कारण ही होता है विकास । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने की वहीं संचालन लेबर सेल के कार्यकारी अध्यक्ष रामजी सिंह ने

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 2 May 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
मजदूर अपना निबंधन अवश्य कराए और संगठित रहें: मांझी

औरंगाबाद जिला मुख्यालय के अनुग्रह नगर भवन में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर के द्वारा मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हम पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी, औरंगाबाद जिला के प्रभारी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने की वहीं संचालन लेबर सेल के कार्यकारी अध्यक्ष रामजी सिंह ने किया। केंद्रीय मंत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में जितना भी विकास होता है, उसमें से 25 प्रतिशत मजदूरों का हक होता है। मजदूर अपना पेट काटकर दूसरों का भरते हैं।

आजादी के 78 साल बाद भी मजदूर की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। कहा कि संगठित मजदूरों की समाज में इज्जत होती है लेकिन असंगठित मजदूरों की कोई कीमत नहीं है। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर संगठित होते हैं और उनका एक संगठन होता है। असंगठित मजदूरों की संख्या सबसे ज्यादा है। विभिन्न जगहों पर काम करने वाले मजदूरों को सौ से डेढ़ सौ रुपया मजदूरी मिलती है जबकि न्यूनतम मजदूरी तीन सौ रुपए है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से कंपनी मजदूरों को बहाल कर देती है। वही कंपनी सरकार से 25 हजार रुपए लेकर मजदूरों को 10 हजार रुपए देती है। जीतन राम मांझी ने कहा कि मजदूर अपना निबंधन अवश्य कराए और संगठित रहें। मजदूरों की कोई बात नहीं करता है लेकिन वह मजदूरों की ही बात करते हैं क्योंकि वह इसी तरह के परिवार से आते हैं। कहा कि लाल और हरे झंडे वाले लोग यह काम नहीं करेंगे। कहा कि दूसरे राज्य में जो मजदूर काम करने जाते हैं, उनका निबंधन अवश्य होना चाहिए। वह मजदूर के बेटे हैं इसलिए मजदूर की समस्याओं को जानते हैं। कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रभारी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि एनडीए के कार्यकाल में देश का विकास हुआ है। जनता को बहकावे में नहीं आना है। उनकी पार्टी गरीबों के लिए काम करती है। उन्होंने ऐसे लोगों को चुनाव में टिकट दिया जिनके पैरों में चप्पल नहीं थी। जाति जनगणना से सही जानकारी सामने आएगी और सबका भला होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम बैसला, प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह, याकूब अंसारी, शंभू दास, जिला प्रवक्ता सूरज कुमार राय, सुनील चौबे, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शशि देवी, गुलाम सरवर, छात्र जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, प्रेम भुइयां, संतोष गौतम, नवनीत पासवान, भीम प्रताप सिंह, हीरालाल शर्मा, अजय भुइयां, रंजय सिंह, बिरजू भुइयां, अंकित कुमार, सुमंत कुमार, रिशु, सिंटू कुमार, आरके दत्ता, रोहित पासवान, रंजीत पासवान, जितेंद्र वर्मा, विनोद दास, श्रीराम पासवान, योगेश पासवान, शंकर सैनी, अखिलेश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, पंकज सिंह, नितेश सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।