Rafigarh PACS Election Rahul Kumar Singh Wins by 110 Votes राहुल बने कोटवारा पैक्स अध्यक्ष पद, 110 मतों से जीते, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsRafigarh PACS Election Rahul Kumar Singh Wins by 110 Votes

राहुल बने कोटवारा पैक्स अध्यक्ष पद, 110 मतों से जीते

रफीगंज के कोटवारा पैक्स की मतगणना में राहुल कुमार सिंह ने श्रीकांत कुमार उर्फ सोनू सिंह को 110 मतों से हराकर अध्यक्ष पद प्राप्त किया। राहुल को 521 और सोनू को 411 मत मिले। अन्य निर्वाचित सदस्यों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 10 April 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
राहुल बने कोटवारा पैक्स अध्यक्ष पद, 110 मतों से जीते

रफीगंज, संवाद सूत्र रफीगंज के कोटवारा पैक्स की मतगणना संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए राहुल कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी श्रीकांत कुमार उर्फ सोनू सिंह को 110 मतों से हरा दिया है और अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ उपेंद्र दास ने बताया कि राहुल को 521 तथा श्रीकांत उर्फ सोनू को 411 मत मिले। 64 मत रद्द हुआ। मतगणना के बाद राहुल को प्रमाण पत्र दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस पैक्स से एससी-एसटी महिला सदस्य के रूप में चिंता देवी, पुरुष सदस्य के रूप में मेतर चौधरी, पिछड़ा वर्ग पुरुष सदस्य के रूप में नवलेश यादव, महिला सदस्य के रूप में लक्ष्मीनिया देवी, अत्यंत पिछड़ा पुरुष सदस्य के रूप में विक्की नोनिया, महिला सदस्य के रूप में सपना देवी, सामान्य वर्ग महिला सदस्य के रूप में मालती देवी, पुरुष सदस्य के रूप में में रंजन मिश्रा, राकेश कुमार निर्वाचित हुए हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती थी। मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।