Severe Storm Causes Extensive Damage in Goh Block गोह में तूफान से कई पड़ उखड़े, हुई बड़ी क्षति, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsSevere Storm Causes Extensive Damage in Goh Block

गोह में तूफान से कई पड़ उखड़े, हुई बड़ी क्षति

गोह प्रखंड में तूफान ने भारी नुकसान पहुँचाया है। कई पेड़ उखड़ गए और घरों के छप्पर उड़ गए। एक दुकान पर नीम का पेड़ गिरने से लोग बाल-बाल बचे। देवकुंड थाने के ओरानी गांव में ललिता देवी गंभीर रूप से घायल...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 10 April 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
गोह में तूफान से कई पड़ उखड़े, हुई बड़ी क्षति

गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड में तूफान से बड़ी क्षति हुई है। कई पेड़ उखड़ गए तो कई घरों के छप्पर, करकट भी तूफान में उड़ गए। आम को काफी नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण टिकोले गिर गए। मुख्यालय के गोला पर स्थित एक दुकान पर नीम का पेड़ गिर गया। इसमें वहां पर बैठे कई लोग बाल-बाल बच गए। दुकानदार अंजनी भारद्वाज ने बताया कि वे अन्य दुकानदारों के साथ दुकान पर बैठे हुए थे तभी अचानक पेड़ गिर गया। दुकान की दीवार कमजोर होती तो लोगों की जान चली जाती। इधर देवकुंड थाने के ओरानी गांव में आंधी में उड़े करकट से जवाहर सिंह की पत्नी ललिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में भर्ती क़िया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गया रेफर कर दिया गया है। बारिश होने से रबी फसल को भी व्यपाक नुकसान पहुंचा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।