22.3 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
नरकटियागंज में मटियारिया पुलिस ने 22.3 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर आरफीन साह और भगन पासवान बाइक से जा रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। पुलिस ने गांजा और उनकी बाइक...

नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। मटियारिया पुलिस ने रविवार की रात्रि में 22.3 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर रामनगर थाना के मेघवल मठिया गांव निवासी आरफीन साह व भगन पासवान हैं। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान हौदा डुमरा गांव के बाइक सवार दो व्यक्ति आते दिखे। शंका होने पर पुलिस अधिकारी ने उनकी बाइक रोकी और तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के बोरे में गांजा मिला। पुलिस अधिकारी ने थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार को सूचना देते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर थाने लाया। जांच में 22.232 किलो गांजा बरामद हुआ। मादक पदार्थ बरामद हुआ है। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ व बाइक जब्त करते हुए दोनो तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।