शहर में जल निकासी के लिए स्थापित होंगे स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम
पेज तीन पर लीड लगाया जा सकता है . . . शहर में हल्की सी बारिश में ही बाजार व मोहल्ले की सूरत बिगड़ जाती है। यहां जाम पड़े डांड व नाले का पानी सडकों पर

बांका, निज प्रतिनिधि। शहर में हल्की सी बारिश में ही बाजार व मोहल्ले की सूरत बिगड़ जाती है। यहां जाम पड़े डांड व नाले का पानी सडकों पर बहते हुए लोगों के घरों व सरकारी कार्यालय परिसर में प्रवेश कर जाता है। इसको लेकर शहर को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम स्थापित किये जाएंगे। हालांकि, इसके लिए पूर्व में ही सरकार को सिवरेज व ड्रेनेज सिस्टम स्थापित करने के लिए 30 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा गया था। लेकिन कैबिनेट से प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलने की वजह से अब तक यहां सिवरेज व ड्रेनेज सिस्टम स्थापित नहीं किया जा सका है। लेकिन इस बार नगर परिषद की ओर से पेश किये गये बजट में स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम को जगह दी गई है। इसके लिए यहां पूंजीगत व्यय के तहत करीब 52 करोड़ 50 लाख की राशि का प्रावधान किया गया है। इसमें यहां 11 करोड़ की लागत से स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम स्थापित किये जाएंगे। जिससे शहर को जल जमाव से निजात दिलाई जा सके। यहां स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम स्थापित करते हुए उसे सीधे चांदन व ओढनी नदी से जोड़ा जायेगा। जिससे शहर में जमा होने वाला पानी सीधे इन नदी में जाकर गिरेगा। फिलवक्त शहर के लोगों को जल जमाव की स्थिति से जूझना पड़ रहा है। वहीं, शहर के विकास के लिए यहां 3 करोड़ की राशि से नए लैंड फिल साईट जमीन की खरीद की जायेगी। जिस पर भवन निर्माण कराया जायेगा। इसमें 1 करोड की राशि से बनने वाला ओल्ड ऐज होम भी शामिल है। इसके साथ ही शहर को इको फ्रेंडली बनाने के लिए 2 करोड़ 50 लाख की राशि जलापूर्ति एवं जल जीवन हरियाली योजना पर खर्च की जायेगी। अब शहर की सड़कें चकाचक होंगे और यहां जल निकासी के लिए सड़कों के साथ ही नालों का भी निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से शहर में 18 करोड़ 30 लाख की राशि से सड़क व नालों का निर्माण कराया जायेगा। जिससे परिवहन व्यवस्था दुरूस्त होने के साथ ही शहर को जल जमाव से भी मुक्ति मिलेगी। इस योजना को भी बजट में जगह दी गई है। इसके अलावे शहर की सफाई के लिए यहां 04 करोड़ की राशि से सफाई उपकरण एवं वाहन की भी खरीद की जायेगी। वहीं, शहर को रोशन करने के लिए 03 करोड़ की राशि स्ट्रीट लाईट पर खर्च की जायेगी। शहर में 2 करोड़ की राशि से मार्केट काम्प्लेक्स का निर्माण कराया जायेगा। जिससे यहां रोजगार का दायरा बढ़ेगा। इसके अलावे यहां 2 करोड़ की राशि से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। जबकि शहरी गरीब परिवारों के लिए 2 करोड़ की राशि से बहुमंजिला इमारत बनेंगे। जो शहरी गरीब व बेघर परिवारों के लिए आशियाना बनेगा। वहीं, शहर में 1 करोड़ की राशि से वेंडर जोन बनाये जाएंगे। जहां फुटकर व सडक किनारे सब्जी व अन्य सामान बेचने वाले अपने सामान की बिक्री कर सकेंगे। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन ने कहा कि शहर के विकास के लिए इस बार बजट में कई योजनाएं शामिल की गई है। जिसमें शहर को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम स्थापित किये जाएंगा। जिससे शहर में जमा होने वाले पानी की निकासी सीधे यहां की चांदन व ओढ़नी नदी में होगी। इसके अलावे यहां नए लैंड फिल साईट जमीन की खरीद कर भवन का निर्माण कराया जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।