बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा की बैठक
बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता गुरूवार को बांका नगर कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण को लेकर नगर के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

बांका, एक संवाददाता। गुरुवार को बांका नगर कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण को लेकर नगर के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष बिकास चौरसिया ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पुर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल उपस्थित थे। श्री मंडल ने कहा कि आज देश में आप सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के बदौलत देश में भारतीय जनता पार्टी के सरकार चल रही है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। आगे होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए आप सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को बूथ की इकाई को मजबूत करने के लिए योजना तैयार करना होगा।
बैठक मुख्य रूप से बूथ सशक्तिकरण के लिए ही आहुत की गई है। आप सभी का दायित्व है कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार के द्वारा जो जनकल्याणकारी योजना चलाई जा रही है उस सभी योजना से लाभान्वित लाभुकों से मिलकर उन्हें जागरूक करने का काम करे। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय दास, सुरेश चौधरी, सुनील चटर्जी, मुकेश सिंहा, कमल घोष, मनमोहन दास, पंकज घोष, उज्ज्वल सिन्हा , डॉली गुप्ता, भारती ठाकुर, रेखा बर्मा, संगीता देवी, शिबू सिंह, सौरभ झा, उत्तम राय , पंकज दास, माधव मंडल, नकुल साह, डॉ दिनेश झा, शैलेंद्र सिंह, कृष्णानंद रजक, नवनीत कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।