संगठन के लिए बूथ स्तर तक मजबूती जरूरी : जयदीप
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान को
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला कोऑर्डिनेटर जयदीप त्रिपाठी और देवरिया के कांग्रेस अध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने एक बैठक की। निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के लिए बूथ स्तर तक की मजबूती को जरूरी बताया गया। को आर्डिनेटर जयदीप त्रिपाठी ने कहा कांग्रेस द्वारा निश्चित समय में बूथ स्तर तक संगठन का निर्माण ही संकल्प है। शीघ्र ही स्थाई रूप से महराजगंज में निवास कर दिन-रात मिलाकर जिला कांग्रेस कमेटी से समन्वय बनाकर संगठन सृजन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा।
महराजगंज जनपद कांग्रेस की दृष्टि से एक ऊर्जावान जनपद है और यहां पर सोशल मीडिया की अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, विधायक वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद और जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के अतिरिक्त तमाम अनुभवी कांग्रेस के नेता मौजूद हैं। सभी के अनुभव का लाभ लेकर जनपद के बूथ स्तर तक कांग्रेस के संगठन को विस्तार देने का काम किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए आलोक प्रसाद ने कहा कि पूरा विश्वास है कि संगठन सृजन का कार्य समय से पूर्व संपन्न हो जाएगा। बैठक में देवरिया के वरिष्ठ नेता भारत मणि त्रिपाठी, रत्नेश मल पिंटू, जिला पंचायत सदस्य जग्गू प्रसाद, भोला चौधरी, अनिरुद्ध प्रसाद, विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला व मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।