बिहारशरीफ से रांची और बोकारो के लिए खुलेगी डिलक्स कोच
पेज 5 लीड : पेज चार लीड : बिहारशरीफ से रांची और बोकारो के लिए खुलेगी डिलक्स कोच पेज चार लीड : बिहारशरीफ से रांची और बोकारो के लिए खुलेगी डिलक्स कोच

बिहारशरीफ से रांची और बोकारो के लिए खुलेगी डिलक्स कोच डीपो को मिली 4 बसें, 2 आ चुकी है डीपो में, 2 जल्द आएगी रांची से स्वीकृति मिलने का इंतजार फिलहाल ये बसें पटना के लिए होंगी रवाना फोटो : बस डीपो : बिहारशरीफ डीपो में खड़ी सरकारी बसें। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। एक बार फिर से बिहारशरीफ बस स्टैंड से रांची और बोकारो के लिए सरकारी बसें खुलेंगी। इसके लिए बिहारशरीफ सरकारी बस डीपो को 4 बसें मिलेंगी। इनमें से दो डिलक्स बसें आ चुकी हैं। जबकि, शेष दो के एक-दो दिनों में आने की उम्मीद है। इसके बाद ये बसें रांची और बोकारो के लिए सीधे खुलेंगी।
उस रूट पर बसों के परिचालन के लिए रांची में पथ परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है। वहां से स्वीकृति (काउंटर साइन) मिलते ही रांची और बोकारो के लिए दो-दो बसों को खोला जाएगा। बिहारशरीफ के यात्री लंबे समय से रांची और बोकारो के लिए बसों की मांग कर रहे थे। स्वीकृति मिलने तक फिलहाल इन बसों को पटना के लिए दो अप और दो डाउन में चलाया जाएगा। बिहारशरीफ डीपो में छह बसों का पहले से हो रहा परिचालन : फिलहाल बिहारशरीफ डीपो से पटना के लिए छह बसों का परिचालन किया जा रहा है। ये बसें पटना के लिए दो राउंड लगाती है। जबकि, बांकीपुर बस स्टैंड से 6 एसी बसें समेत 35 बसें बिहारशरीफ, राजगीर, नवादा, शेखपुरा, जमुई समेत अन्य शहरों के लिए रोजाना खुलती हैं। डिलक्स कोच की मिलेगी सुविधा : डीपो प्रबंधक राज प्रकाश सिंह ने बताया कि परमिट के लिए बिहार सरकार से अनुमति मिल चुकी है। रांची के पथ परिवहन विभाग से बोकारो और रांची तक सरकारी बसों के परिचालन के लिए अनुमति मांगी गयी है। वहां से स्वीकृति मिलते ही ये बसें रांची और बोकारो के लिए खुलने लगेगी। जल्द ही इसका किराया और समय बताया जाएगा। फिलहाल पटना जाने के लिए यात्रियों को 129 रुपए देने होंगे। यह बस पूरी तरह से आरामदायक है। लंबी दूरी को देखते हुए इस बस में सभी बातों का ध्यान रखा गया है। एक साथ इस डिलक्स बस पर 40 यात्री आराम से यात्रा कर सकते हैं। एसी बस चलाने की उठी मांग : रांची से आवागमन करने वाले संजय कुमार सिंह, रामप्रबोध सिन्हा व अन्य यात्रियों ने इस बस के खुलने की खबर पर खुशी जतायी है। उन्होंने कहा कि अब डिलक्स बसों के बजाय एसी बसें चलनी चाहिए। खासकर, लंबे दूरी की यात्रा में एसी बस काफी आरामदायक होती है। साथ ही लोगों ने बिहारशरीफ सरकारी डीपो पर पानी, शौचालय, यात्री शेड, प्रतिक्षालय व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की भी मांग की है। ताकि, यात्रियों को भीषण गर्मी, बरसात या कनकनाती ठंड में परेशान न होना पड़े। अभी यात्रियों को बाल-बच्चों के साथ आसमान के नीचे इस भीषण गर्मी में इंतजार करना पड़ता है। रोजान इस डीपो से आठ हजार से अधिक यात्री विभिन्न जगहों के लिए रवाना होते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।