मंडावली में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
Bijnor News - भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडावली में भव्य तिरंगा शोभा यात्रा निकाली। इस यात्रा में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापारी शामिल हुए। यात्रा का...

भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिये जाने के बाद सैनिकों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य ने मंडावली में भव्य तिरंगा शोभा यात्रा निकाली। भारतीय जनता पार्टी भागूवाला मंडल की ओर से भारत की सेना के अदम्य साहस और ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के लिये भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारियों ने भाग लिया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ थाना प्रभारी मंडावली रामप्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल, अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सुधीर कुमार भुईयार, मंडल अध्यक्ष कमल सैनी, भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने पूर्व सैनिक रविंद्र काकरान को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सौंप कर किया।
यात्रा कारगिल शहीद अनिल सिंह पेट्रोल पंप पर संपन्न हुई जहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता और अमर शहीद अनिल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित किये। पूर्व सैनिक हुकम सिंह, पवन शर्मा, राम अवतार सिंह, बबलू राठी , भाजपा नेता अनुज चौधरी, कपिल राठी, वरुण कौशिक, मनोज जाट,आशू अग्रवाल, नमन गुप्ता, राजेंद्र सिंह, अशोक राजपूत नेपाल सिंह, डा कय्यूम अहमद आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।