BJP Celebrates 300th Birth Anniversary of Queen Ahilyabai Holkar A Visionary Leader प्रजा व गरीबों की भलाई के लिए हमेशा काम किया रानी अहिल्याबाई ने : राय, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsBJP Celebrates 300th Birth Anniversary of Queen Ahilyabai Holkar A Visionary Leader

प्रजा व गरीबों की भलाई के लिए हमेशा काम किया रानी अहिल्याबाई ने : राय

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 23 May 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
प्रजा व गरीबों की भलाई के लिए हमेशा काम किया रानी अहिल्याबाई ने : राय

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपनी प्रजा और गरीबों की भलाई के लिए हमेशा काम किया। उन्होंने समाज सेवा के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। उन्होंने भारतीय संस्कृति के कीर्ति-ध्वजा को दसों दिशाओं में फहराया और आदर्श शासन व्यवस्था की स्थापना की। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। वे भाजपा कार्यालय पर अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा अहिल्याबाई को प्रेरणा और मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में भी याद किया।

उन्होंने कहा कि उनकी महानता और दूरदर्शिता आज भी लोगों को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि उनकी दूरदर्शिता, साहस, न्यायप्रियता और सामाजिक सुधारों ने उन्हें इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान दिया है। जिला प्रभारी संगठन राम जियावन मौर्य ने कहा कि ने कहा कि जब देश में विदेशी आक्रांताओं का आतंक हुआ तब अहिल्याबाई ने बिना भय के, बिना किसी राजनीतिक समर्थन के सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का विराट कार्य अपने हाथों में लिया था। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के 30 वर्ष के कार्यकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर देश और सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए संपूर्ण मनोयोग से समर्पित होना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री बबलू यादव की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी ध्रुव श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, परदेसी रविदास, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, प्रमुख राम हरख गुप्ता, प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल, राजेश जायसवाल, उमेश जायसवाल, गिरजेश जायसवाल, वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, मधुर सिंह, संतोष सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, ओम प्रकाश पटेल, प्रदीप सिंह, संजय वर्मा, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, बच्चू लाल चौरसिया ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।