खाने की खुशबू से महक उठेगा पूरा मोहल्ला, ये 5 टिप्स ही फॉलो करते हैं ढाबे वाले 5 secret Cooking Tips to enhance smell of your food, खाना - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खाना5 secret Cooking Tips to enhance smell of your food

खाने की खुशबू से महक उठेगा पूरा मोहल्ला, ये 5 टिप्स ही फॉलो करते हैं ढाबे वाले

खाने का स्वाद जितना मायने रखता है, उतना ही उसकी खुशबू भी। यहां हम आपको बता रहे हैं कमाल की कुकिंग टिप्स जो बढ़ा देंगी आपके खाने की खुशबू।

Anmol Chauhan हिन्दुस्तानFri, 23 May 2025 01:51 PM
share Share
Follow Us on
खाने की खुशबू से महक उठेगा पूरा मोहल्ला, ये 5 टिप्स ही फॉलो करते हैं ढाबे वाले

रसोई घर में बनते खाने की खुशबू से ही अंदाजा हो जाता है कि खाना कितना स्वाद बना है। इंडियन कुकिंग में तो वैसे भी खुशबू पर बड़ा जोर दिया जाता है। कुछ खड़े मसाले ही खाने में अपनी तेज खुशबू की वजह से मिलाए जाते हैं। कुल मिलाकर कहें तो खाने का स्वाद जितना मायने रखता है, इसकी खुशबू का भी भरा-पूरा रोल होता है मुंह में पानी लाने में। हालांकि कई गृहणियों की शिकायत रहती है कि वो खाना बनाते हुए सारे मसाले तो डालती हैं लेकिन उनका खाना खुशबूदार नहीं बनता। सब्जी स्वाद तो बन जाती है लेकिन उसमें से वो खुशबू गायब रहती है। तो चलिए आज इसी से जुड़ी कुछ मजेदार टिप्स जानते हैं। ये तरीके फॉलो करेंगी तो आपका खाना हर बार इतना खुशबूदार बनेगा कि पड़ोसी भी आपके घर दावत पर पहुंच जाएंगे।

दूर से आएगी खाने की खुशबू

1 अपने खाने को स्वादिष्ट के साथ-साथ खुशबूदार भी बनाना हो तो उसे पकाने में धनिया, पुदीना जैसे हर्ब्स का इस्तेमाल करें। जब इन्हें काटा जाता है, तो इनसे खुशबूदार तेल निकलता है, जो खाने में समा जाता है। मसाले खुशबूदार तो होते हैं, पर धीरे-धीरे उनकी खुशबू कम हो जाती है।

2 खुशबूदार सब्जियां जैसे प्याज, लहसुन और अदरक आदि कई सारे व्यंजनों को मुख्य आधार अपने स्वाद के साथ-साथ खुशबू की वजह से भी होती हैं। इन्हें तेल, घी या बटर में अच्छी तरह से भूनने से खाने की खुशबू बेहतर होती है।

3 मसालों को पीसने से पहले उन्हें सूखा भूनने से उनकी खुशबू और निखर कर आती है। गर्म तवे पर जीरा, धनिया, सरसों या सौंफ आदि को एक से दो मिनट तक भूनने के बाद उन्हें पीसें और अपनी डिश में इस्तेमाल करें। खाने की खुशबू दूर-दूर तक फैल जाएगी।

4 खट्टी चीजें जैसे विनिगर, नीबू का रस और टमाटर आदि खाने में स्वाद डालने के साथ उनकी खुशबू भी निखारते हैं। तो खाना पकाते वक्त इनका इस्तेमाल सही समय पर करें ताकि ये खुशबू में भी इजाफा कर सकें।

5 डिश कोई भी बना रही हों, सबसे अंत में उसमें थोड़ा-सा खुबशूदार तेल डालने से बात बन सकती है। पर, एक बात का ध्यान रखें फ्लेवर्ड ऑयल को ज्यादा पकाने से उनकी खुशबू कम या गायब हो सक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।