Empowering Women Dialogue Program in Banka Highlights Government Schemes बांका : केंदुआर एवं तेलिया पहाड़ पंचायत में महिला जन संवाद आयोजित, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsEmpowering Women Dialogue Program in Banka Highlights Government Schemes

बांका : केंदुआर एवं तेलिया पहाड़ पंचायत में महिला जन संवाद आयोजित

महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन फुल्लीडुमर में किया गया। इसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई, विशेषकर महिलाओं के लिए। कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए। नोडल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाWed, 23 April 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
बांका : केंदुआर एवं तेलिया पहाड़ पंचायत में महिला जन संवाद आयोजित

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रथम पाली में प्रखंड के केंदुआर पंचायत के उशेश्वरनाथ ग्राम संगठन एवं द्वितीय पाली में तेलिया पहाड़ पंचायत के आँचल ग्राम संगठन आंगनबाड़ी केंद्र परिसर नौगांय में किया गया। केंदुआर में नोडल सादिक अंसारी, जीविका कर्मी मुकेश कुमार, जीविका सखी नुतन देवी, अर्चना देवी, एमआरपी राहुल रंजन, लेखापाल रंजीत कुमार, बैंक सखी प्रियंका कुमारी, कलस्टर फेसिलिटेटर निशा कुमारी सक्रिय थी। वही नौगाय में जीविका के प्रतिमा कुमारी, फेसिलीटेटर प्रियंका, जीविका सखी ममता, खुशबू अन्य सक्रिय थी। महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के रथ पर लगे एलईडी स्क्रीन पर सरकार के विभिन्न योजनाओं के साथ खासकर सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई विशेष योजनाओं की जानकारी दी गई। जहां उपस्थित महिलों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। संवाद कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी दर्जनों महिलाएं, युवतियां, ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।