Police Seizes Illegal Sand-Laden Tractor in Dumaria Kataria बांका : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsPolice Seizes Illegal Sand-Laden Tractor in Dumaria Kataria

बांका : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

कटोरिया थाना क्षेत्र के डुमरिया बालू घाट से कटोरिया पुलिस ने एक अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त किया। चालक मौके से भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाThu, 24 April 2025 06:04 AM
share Share
Follow Us on
बांका : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के डुमरिया बालू घाट से कटोरिया पुलिस ने मंगलवार रात अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। हालांकि मौके से चालक भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार डूमरिया नदी घाट से अवैध बालू उत्खनन की गुप्त सूचना थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय को मिली। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने सदलबल के साथ छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को देख अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर अवैध बालू निषेध अधिनियम के तहत थाना में मामला दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।