Torch Relay Sports Event Held at Patwa Ground in Dhoraia Banka मशाल कार्यक्रम में बालिकाओं ने लहराया परचम, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsTorch Relay Sports Event Held at Patwa Ground in Dhoraia Banka

मशाल कार्यक्रम में बालिकाओं ने लहराया परचम

धोरैया (बांका)संवाद सूत्र प्रखंड के मध्य विद्यालय पटवा मैदान पर शनिवार को सीआरसी स्तर

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSun, 25 May 2025 05:15 AM
share Share
Follow Us on
मशाल कार्यक्रम में बालिकाओं ने लहराया परचम

धोरैया (बांका)संवाद सूत्र प्रखंड के मध्य विद्यालय पटवा मैदान पर शनिवार को सीआरसी स्तर पर मशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे संकुल स्तर क़े सात मध्य विद्यालय व प्रोन्नत मध्यविद्यालय क़े छात्र छात्राओं ने भाग लिया। आयोजित मशाल कार्यक्रम में दौड़, लॉग जम्प, गोला फेक सहित खेल का आयोजन कराया गया। जिसमे आयोजित 100 मीटर दौड़ में 6 से 14 वर्ष क़े बच्चों ने भाग लिया। जिसमे प्रथम स्थान सत्यम कुमार यू एम एस भल्लु व हिमांशु कुमार पटवा जबकि बालिका में नेहा कुमारी पटवा व मीनाक्षी कुमारी भल्लु ने प्रथम व दुतीय स्थान प्राप्त किया। वही 600 मीटर दौड़ में आयुष कुमार, अंकेश कुमार, करुणा कुमारी व संगीता कुमारी ने प्रथम व दुतीय स्थान प्राप्त किया।

लॉन्ग जम्प में अभिमन्यु कुमार,मंगल कुमार, पीयूष कुमार,नीतू कुमारी, प्रिया कुमारी, अंशु कुमारी ने प्रथम, दुतीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।जबकि गोला फेक में नमन्त कुमार, देवी कुमारी, सोनी कुमारी ने प्रथम दुतीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।वही कब्बडी में छह विद्यालय की टीम ने भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान भल्लु व दुतीय स्थान पर बनियाचक विद्यालय क़े छात्र ने प्राप्त किया। वही बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय पटवा क़े छात्रा ने अपना परचम लहराया। जबकि दुतिय स्थान पर भल्लु विद्यालय क़े छात्राओ ने कायम रखा।जबकि तृतीय स्थान पर मेकसर विद्यालय क़े छात्र रहे। कार्यक्रम में सीआरसीसी बिनय कुमार पाण्डेय संचालक मौ ईरफान, यशवंत सिंह बिनोद सिंह, बच्ची झा, बालकिशोर मंडल,राजीव मंडल, हीरालाल साह पवन रजक सहित शिक्षकों ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।