विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा
बखरी। निज संवाददाता... जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य को बखरी ग्रामीण मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर

बखरी। निज संवाददाता विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच, जिला भाजपा ने अपने सांगठनिक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य को बखरी ग्रामीण मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ पाठक को डंडारी मंडल का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा, विपिन सिंह को बखरी नगर मंडल, सुमित कुमार गुड्डू को नावकोठी मंडल और जिला कार्यसमिति सदस्य मुकेश महतो को गढ़पुरा मंडल का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने पूरे जिले में प्रभारियों का मनोनयन किया है।
भाजपा कार्यालय द्वारा जारी मनोनयन पत्र में सभी नव-नियुक्त मंडल प्रभारियों को संबंधित मंडल अध्यक्षों से समन्वय कर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस नियुक्ति पर जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, पूर्व प्रत्याशी रामशंकर पासवान, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राम, जिलाध्यक्ष उमेश पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोजिनी भारती, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंदन कानू, प्रखंड बीस सूत्री सह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन, गढ़पुरा अध्यक्ष कमल किशोर झा, नावकोठी अध्यक्ष मुकेश महतो, डंडारी अध्यक्ष विजय तांती, कृष्ण मोहन चौधरी, पवन सिंह, प्रियांशु रघुवंशी, संजय सिंह राठौड़, समीर श्रवण और संतोष साह आदि ने जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा का आभार जताते हुए सभी नव-नियुक्त मंडल प्रभारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।