Begusarai Hockey Association Annual Meeting New Leadership and Training Initiatives Announced सुमित सन्नी बने हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के अध्यक्ष, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBegusarai Hockey Association Annual Meeting New Leadership and Training Initiatives Announced

सुमित सन्नी बने हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के अध्यक्ष

फोटो नंबर: पांच, जिला स्थित टाउनशिप आहार उत्सव मे हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय में नवचयनित हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के अध्यक्ष सुमित सन्नी, उपाध्यक्ष अनुपमा कुमारी, रुपेश कुमार व अन्य।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 22 May 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
सुमित सन्नी बने हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के अध्यक्ष

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला स्थित टाउनशिप आहार उत्सव मे हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय की ओर से वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हॉकी खेल के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई।संगठन के विस्तार पर विशेष रूप से विचार किया गया। इसमें सुमित सन्नी को हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय का अध्यक्ष बनाया गया। यह जिम्मेदारी हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव राणा प्रताप सिंह की ओर से दी गई। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अनुपमा कुमारी व रूपेश कुमार, सचिव सूरज कुमार, संयुक्त सचिव रीना कुमारी व अरविंद कुमार, कन्वेनर शुभम कुमार चुने गये। इसी तरह आयोजन सचिव सत्यम कुमार, एग्जीक्यूटिव मेंबर काजल कुमारी, कोषाध्यक्ष बाबुल कुमार, मीडिया इंचार्ज सूरज कुमार व ऑफिस इंचार्ज प्रेम कुमार को बनाया गया।

हॉकी संघ की उपाध्यक्ष अनुपमा कुमारी ने कहा कि मध्य विद्यालय बीहट में 15 बालक एवं 15 बालिका खिलाड़ियों को हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण निरंतर 15 दिनों तक चलेगा। संयुक्त सचिव अरविंद ने भी विचार रखे। प्रेम कुमार, सूरज कुमार, सुमित कुमार, सैयद मिराजुल इस्लाम, मुकेश कुमार, सूरज कुमार, सुमित, संजीत आदि ने पदाधिकारियों के चयन पर हर्ष जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।