Bihar CM Nitish Kumar Discusses Self-Help Groups and Livelihood Initiatives विश्व बैंक से कर्ज लेकर बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ाई- सीएम , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar CM Nitish Kumar Discusses Self-Help Groups and Livelihood Initiatives

विश्व बैंक से कर्ज लेकर बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ाई- सीएम

बछवाड़ा में महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि 2006 में विश्व बैंक से ऋण लेकर बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाई गई। उन्होंने बताया कि इन्हें 'जीविका' नाम दिया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 9 May 2025 08:49 PM
share Share
Follow Us on
विश्व बैंक से कर्ज लेकर बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ाई- सीएम

बछवाड़ा, निज संवाददाता। पिढ़ौली गांव में शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से बातचित करते हुए कहा कि पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या काफी कम थी। हमने वर्ष 2006 में विश्व बैंक से ऋण लेकर स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ानी शुरू की। हम लोगों ने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया। इससे जुड़ी महिलाएं बिहार में जीविका दीदी कहलाती हैं। हम लोगों के इस काम से ही प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने पूरे देश में इसे लागू किया और इसका नाम आजीविका रखा। भूलिएगा मत। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी, विधायक राजकुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बेगूसराय पर क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक आशीष भारती, जिलाधिकारी तुषार सिंगला, एसपी मनीष कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।