बिहार में विकास की गति के लिए एनडीए सरकार जरूरी: वेद प्रकाश
खोदावंदपुर में युवा लोजपा (आर) के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि बिहार में विकास की गति को और तेज करने के लिए एनडीए की मजबूत सरकार बनाने की आवश्यकता है। लोजपा के...

खोदावंदपुर, निज संवाददाता। बिहार में चतुर्दिक विकास की गति है जो धरातल पर नजर आ रही है। विकास की गति को औऱ तेज की जरूरत है। इस गति को बनाए रखने के लिए एक बार फिर से बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनाने की आवश्यकता है। इस कार्य में एनडीए का सहयोगी लोजपा आर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। खोदावंदपुर में युवा लोजपा (आर) के चेरियाबरियारपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में युवा लोजपा (आर ) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देने की जरूरत है। श्री पांडेय ने कहा कि स्व रामविलास पासवान ने लोजपा का गठन कर देश को एक नई दिशा दी। अब उनके पुत्र व लोजपा (आर )सुप्रीमो चिराग पासवान पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। लोजपा नेता सुरेंद्र विवेक ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा के चुनाव में 225 सीटों पर जीत का एनडीए का लक्ष्य है। चिराग पासवान के हाथों को मज़बूत करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को कमर कसने की जरूरत है।पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि लोजपा हमेशा समाज के गरीब गुरबे, दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों के हित के लिए काम किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार ने लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को बिहार के लिए जरूरत बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष अजय कुमार टाइगर ने की। मंच का संचालन प्रेम कुमार पासवान ने किया। कार्यक्रम में लोजपा के महासचिव संजय पासवान, प्रकाश कुशवाहा, मनोज पोद्दार, सुनील साह, विश्वजीत कुमार, अमन कुशवाहा, राम विनोद पासवान, प्रकाश कुशवाहा आदि ने अपने विचार रखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।