Criminals Damage Maize Crop in Navkothi Victim Files Complaint मक्का की फसल को किया क्षतिग्रस्त, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCriminals Damage Maize Crop in Navkothi Victim Files Complaint

मक्का की फसल को किया क्षतिग्रस्त

नावकोठी में बदमाशों ने महेश शर्मा की मां की भूमि पर लगी मक्का की फसल को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। महेश ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। विरोध करने पर पीड़ितों के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 5 May 2025 07:55 PM
share Share
Follow Us on
मक्का की फसल को किया क्षतिग्रस्त

नावकोठी। नावकोठी में बदमाशों ने खेत में लगी मक्का की फसल को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। पीड़ित नावकोठी वार्ड 03 के महेश शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर गांव की ही रेखा देवी, अहिल्या देवी, रामबालक महतो, सुखदेव महतो, विजय महतो पर मक्का की फसल काटने का आरोप लगाकर आरोपित किया है। उसने बताया कि उक्त खेत उसकी मां द्रोपदी देवी के नाम से है। उस भूमि पर शांतिपूर्ण दखल कब्जा भी है। उपरोक्त सभी लोगों ने उक्त भूमि पर लगे मक्के के पौधे को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसकी मां तथा पत्नी ने उन लोगों को ऐसा करने से रोका तो ये सभी लोग गाली गलौज करने लगे।

विरोध करने पर उनलोगों के साथ मारपीट भी की। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कांड अंकित कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।