District-Level Hockey Competition Held in Begusarai for Under-14 and Under-16 Categories हॉकी में बालिका वर्ग में बदलपुरा परियोजना विद्यालय की टीम ने मारी बाजी, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsDistrict-Level Hockey Competition Held in Begusarai for Under-14 and Under-16 Categories

हॉकी में बालिका वर्ग में बदलपुरा परियोजना विद्यालय की टीम ने मारी बाजी

फोटो नंबर: छह, गांधी स्टेडियम बेगूसराय में हॉकी मैच के दौरान खिलाड़ी। त्वाधान में हुई। विगत कई वर्षों से बेगूसराय में हॉकी खेल बंद पड़ा था। इसे हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय की ओर

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 12 April 2025 08:43 PM
share Share
Follow Us on
हॉकी में बालिका वर्ग में बदलपुरा परियोजना विद्यालय की टीम ने मारी बाजी

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गांधी स्टेडियम बेगूसराय में अंडर-14 व अंडर -16 बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता करायी गयी। यह प्रतियोगिता हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में हुई। विगत कई वर्षों से बेगूसराय में हॉकी खेल बंद पड़ा था। इसे हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय की ओर से फिर से शुरूआत की गई। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर नॉर्थ संत विलियम अकादमी व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर परियोजना विद्यालय बदलपुरा की टीम रही। वहीं दूसरे स्थान पर बालक वर्ग में भटौली स्पोर्ट्स क्लब एवं बालिका वर्ग में राइजिंग हॉकी अकादमी ने कब्जा जमाया। जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेल विभाग बेगूसराय से विश्वजीत, कन्हैया, अंकिता कुमारी, नव्या कुमारी, सीमा कुमारी आदि ने बच्चों को मेडल ट्रॉफी मोमेंटो देकर बच्चों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि बेगूसराय में हॉकी खेल के विकास के हरसंभव मदद की जाएगी। हॉकी एसोसिएशन बेगूसराय की तरफ से अध्यक्ष सुमित सन्नी के अलावा सैयद मिराजुल इस्लाम, बाबुल कुमार, सजिद कुमार, आनंद पुरुषार्थ आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।