Jharkhand Governor Santosh Gangwar Stops in Giridih for Guard of Honor गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल, लिया गार्ड ऑफ ऑनर, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJharkhand Governor Santosh Gangwar Stops in Giridih for Guard of Honor

गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल, लिया गार्ड ऑफ ऑनर

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार को रांची से देवघर जाते समय गिरिडीह में रुके। यहां उन्हें नए परिसदन भवन में जिला प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 13 April 2025 04:35 AM
share Share
Follow Us on
गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल, लिया गार्ड ऑफ ऑनर

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार दोपहर 12 बजे रांची से देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह में रुके, जहां नए परिसदन भवन में जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ आनर दिया गया। परिसदन भवन में अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल यहां कुछ देर रुके। इसके बाद वह देवघर के लिए रवाना हो गए। देवघर से लौटने के क्रम में वह शहर के शिवपुरी कॉलोनी में भाजपा नेता सह सेवानिवृत इंजीनियर विनय सिंह के यहां रुके। परिसदन भवन में मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी डॉ.बिमल कुमार सहित अनेक प्रशासनिक अफसर मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।