Exciting Khelo India Youth Games 2025 Jharkhand Women Defeat Tamil Nadu 2-1 रोमांचक मुकाबले में झारखंड ने तमिलनाडु को 2-1 से हराया, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsExciting Khelo India Youth Games 2025 Jharkhand Women Defeat Tamil Nadu 2-1

रोमांचक मुकाबले में झारखंड ने तमिलनाडु को 2-1 से हराया

अपरिहार्य कारणों से बरौनी रिफाइनरी में सुबह में राजस्थान और बिहार के बीच नहीं हुआ मैच... फुटबॉल मैच में गोल करने के लिए जंप लगाती झारखंड के खिलाड़ी। फोटो नं.02,यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में फुटबॉ

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 9 May 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
रोमांचक मुकाबले में झारखंड ने तमिलनाडु को 2-1 से हराया

बेगूसराय/सिंघौल। निज संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 नेशनल फुटबॉल के ग्रुप ए महिला वर्ग में राजस्थान और बिहार के महिला टीम के साथ मुकाबला होना था, लेकिन अपरिहार्य कारण से शुक्रवार की सुबह राजस्थान और बिहार का मैच नहीं हो पाया। वहीं यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में ग्रुप ए महिला वर्ग में तमिलनाडु और झारखंड की महिला टीम के बीच मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में झारखंड ने तमिलनाडु को 2-1 से हरा दिया। झारखंड की महिला टीम ने पहले और दूसरे हॉफ में भी एक-एक गोल किया। झारखंड की ओर से स्टार खिलाड़ी बबीता कुमारी ने 14 वें और 87वें मिनट पर अपनी टीम के लिए दो गोल दागे।

वहीं तमिलनाडु की टीम पहले हॉफ में गोल का खाता नहीं खोल पाई। लेकिन दूसरे हॉफ में 53वें मिनट पर कशिका ने पहला और एक मात्र गोल किया। इस प्रकार कांटों की टक्कर और रोमांचक मुकाबले में झारखंड की महिला टीम ने तमिलनाडु की महिला टीम को 2-1 से हरा दिया। दोनों ही टीम ने काफी अनुशासित और अच्छा खेल खेला। ना ही किसी खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया और न ही कोई खिलाड़ी परिवर्तित हुआ। खेल के दौरान दर्शकों ने इस शानदार मैच का लुफ्त उठाया। अच्छी खासी संख्या में दर्शक यमुना भगत स्टेडियम पहुंचे थे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सजधज कर तैयार स्टेडियम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यमुना भगत स्टेडियम खेलगांव आने के कार्यक्रम को लेकर स्टेडियम को काफी शानदार ढंग से सजाया गया था। वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त रहा। वहां का माहौल काफी शानदार था। इससे पहले यमुना भगत स्टेडियम में अनुमंडल पदाधकारी तेघड़ा राकेश कुमार, खेल पदाधिकारी बेगूसराय ऐश्वर्य कश्यप और अन्य पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।