निराधार आरोपों से प्रभावित होते के विकास कार्य : प्राचार्य
मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में कमीशंड प्रिंसिपल एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में प्राचार्यों ने विवि के कुलपति और अधिकारियों पर लगाए गए निराधार आरोपों की निंदा की और...

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में शुक्रवार को कमीशंड प्रिंसिपल एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें एक विधान पार्षद द्वारा विवि के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय और कुछ अधिकारियों पर लगाए गए थे आरोपों की प्राचार्यों ने निंदा की। कहा गया कि इस तरह के निराधार आरोप विश्वविद्यालय के विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इससे कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। बैठक में मौजूद एलएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय के अलावा नीतीश्वर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार, यमुनी लाल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नन्द किशोर प्रसाद, जीवछ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रामनरेश पंडित, देवचन्द कॉलेज के प्राचार्य प्रो. तारकेश्वर पंडित और फोन से जुड़ी आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्या प्रो. ममता रानी आदि ने कहा कि वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में विश्वविद्यालय तरक्की की नई कहानी लिख रहा है तथा भ्रष्टाचार पर नकेल कसा जा रहा है।
अभी विवि तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। सभी प्राचार्यों ने विवि के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। वहीं, मामले में आरडीएस कॉलेज में अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक हुई। इसमें भी एमएलसी के आरोप को गलत बता उसकी निंदा की गई। तय किया गया कि प्राचार्यों के फैसले से कुलाधिपति को अवगत कराया जाएगा। यह भी तय किया गया कि वीसी से आदेश लेकर मामले में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रो. अनिता सिंह ने की। मौके पर आरसी कॉलेज सकरा की प्राचार्य प्रो. अमिता शर्मा, एमडीडीएम की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया, जैतपुर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार, एमपीएस साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नलिन विलोचन आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।