Giriraj Singh Calls for Unity Among BJP Workers for Upcoming Elections in Bihar भाजपा  कार्यकर्ताओं की पार्टी है : गिरिराज , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsGiriraj Singh Calls for Unity Among BJP Workers for Upcoming Elections in Bihar

भाजपा  कार्यकर्ताओं की पार्टी है : गिरिराज

नावकोठी, निज संवाददाता।... भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ये बातें केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने पीरनगर में गुरुवार को

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 10 April 2025 07:44 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा  कार्यकर्ताओं की पार्टी है : गिरिराज

नावकोठी, निज संवाददाता। कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत एक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित भारत बनेगा। सबका विकास सबका साथ के सिद्धांत पर भाजपा कार्य कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ये बातें केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने पीरनगर में गुरुवार को कहीं। वे बखरी विधान सभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। बूथ स्तर पर रणनीति बनाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही। बखरी विधान सभा के कार्यकर्ताओं की सराहना की और लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीरनगर से बखरी, गढ़पुरा, नावकोठी को जोड़ने वाली सड़क के बन जाने से आम लोगों की परेशानी घट गयी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलायी जा रही जनकल्याणकारी विकास योजनाओं यथा आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का लाभ जन जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की। बखरी विधान सभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह, बेगूसराय विधायक कुन्दन कुमार, जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार ने की जबकि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन गुप्ता ने किया। बेगूसराय विधायक कुन्दन कुमार ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की धुरी बताया कहा कि सबका साथ होगा तभी विकास होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने केन्द्रीय मंत्री सह सांसद को विकास पुरुष बताया। सलौना स्टेशन, विभिन्न सड़कों के बनने की चर्चा की। युवा मोर्चा के प्रदेश नेता नीरज नवीन ने अनुमंडल स्तरीय अस्पताल,डिग्री कॉलेज का भवन निर्माण, आयुष्मान भारत कार्ड,सलौना स्टेशन भारत का नंबर वन स्टेशन,वक्फ बोर्ड में गरीब मुसलमान के हित सहित वन नेशन वन इलेक्शन की खूबियों को गिनाया। सम्मेलन में जिला महामंत्री कुन्दन भारती, रामशंकर पासवान, नीतीश जायसवाल, सरोजिनी भारती, मीनू राम, विनोद राम, सुरेन्द्र पासवान, कपिलदेव राम, विनोद झा, प्रो राज किशोर प्रसाद, हरे राम सिंह, कपिल देव पोद्दार, साकिब जया आदि ने विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।