नावकोठी के स्कूलों में मशाल खेल प्रतियोगिता शुरू
नावकोठी में विभिन्न मध्य विद्यालयों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मशाल खेल की शुरुआत हुई। इसमें एथेलेटिक्स, साइक्लिंग, कबड्डी, फुटबॉल एवं वालीबॉल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। उद्घाटन...

नावकोठी, निज संवाददाता। विभिन्न मध्य विद्यालयों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मशाल खेल की शुरुआत शुक्रवार से हो गयी। मशाल प्रतियोगिता के तहत पांच विधाओं में खेलकूद आयोजित करने का निर्देश है। इसमें एथेलेटिक्स, साइक्लिंग, कबड्डी, फुटबॉल एवं वालीबॉल (अंडर-14 एवं 16 बालक, बालिका वर्ग) शामिल है। इसमें एपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नावकोठी, बौधू सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहसारा बभनगामा, सिया लषण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समसा, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर, ररिऔना, सैदपुर विष्णुपुर, डफरपुर पूर्वी, कन्या पहसारा, मध्य विद्यालय महेशवाड़ा, पहसारा बभनगामा, छतौना, रजाकपुर, डफरपुर पूर्वी, पश्चिम, बगरस विष्णुपुर आदि में खेल प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार से हुई। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर में इसका उद्घाटन हसनपुर बागर के पूर्व मुखिया मुक्ति नारायण सिंह, उपमुखिया पिन्टू कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष अजीत सिंह ने फीता काटकर किया। पूर्व मुखिया मुक्ति नारायण सिंह ने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास का माध्यम है। खेल से प्रतिस्पर्धा का भाव पैदा होता है। इसमें हार से जीत का महत्व कम होता है। चूंकि हार के बाद खिलाड़ी जीत का भाव लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं और उन्हें सफलता मिलती है। इधर, अंडर-16 की बालिकाओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें राखी, रचना, देवश्री, खुशी, प्रिया, अंशिका, संगीता, जूली काजल, संजू, सोनी, साहिन, आरती, वर्षा, अंजलि, पलक, शमा परवीन, रागिनी, मोनिका, शबनम,स्वस्ति, कोमल, मुस्तरी, खुशनाज आदि ने भाग लिया। मौके पर शिक्षकों में इन्दु कुमारी, अभय कुमार, श्वेता कुमारी, आनंद माधव, संजीत कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।