जन सुराज उद्घोष यात्रा में दिखा उत्साह
खोदावंदपुर के दौलतपुर गांव में जन सुराज उद्घोष यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह था। राज्य कमेटी सदस्य टिंकू राय ने विधानसभा चुनाव में मतदान करने का आह्वान किया और डबल...

खोदावंदपुर,निज संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शनिवार को जन सुराज उद्घोष यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राज्य कमेटी सदस्य टिंकू राय ने लोगों को अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने एवं बच्चे के भविष्य के लिए मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने डबल इंजन सरकार की नीतियों की आलोचना की एवं बिहार में महागठबन्धन को ठगबंधन की पार्टी बताया। कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार, जिला प्रभारी साहेब मालिक, राज्य अभियान समिति सदस्य रामनंदन पासवान तथा मो. रब्बन ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में दौलतपुर पंचायत के मुखिया उमा कुमार चौधरी, सरपंच भोला पासवान, ललन सिन्हा, विजय सिन्हा, प्रेम पासवान, मनोज दास आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।