नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
महेशपुर। एसंनाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तारनाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तारनाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गि

थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिक युवती ने रविवार शाम को थाना में आवेदन देकर एक युवक के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज करवाई है। वादिनी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते पांच वर्ष पूर्व सोलपटिया गांव के नामजद आरोपित संजीत सोरेन वादिनी का गांव आया था। वादिनी को अकेला पाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। कुछ दिन बाद संजीत सोरेन ने वादिनी को शादी का प्रोलभन देकर वर्ष 2020 के जुलाई माह में उसका घर सोलपटिया लेकर गया। लगभग दो वर्ष तक साथ में रहने के बाद आरोपित ने बाहर काम करने की बहाना बनाकर चला गया। इस दौरान वादिनी ने अपने परिवार की सहमति से एक संस्था से जुड़कर सिलाई मशीन चलाने का ट्रेनिंग लेने के लिए रांची चली गई। ट्रेनिंग कोर्स खत्म होने के बाद वादिनी अपना मायके गई। कुछ दिन बाद संजीत सोरेन भी बाहर से काम करके अपना घर आया। इसके बाद वह वादिनी को अपने साथ रखने से मना कर दिया। वादिनी को बोला कि उसने दूसरी शादी कर लिया है। साथ ही आरोपित ने वादिनी बोला कि उसे उसका मेहमान का घर लेकर जाएगा। अगर वादिनी उसका मेहमान का घर नहीं जाएगी तो अंजाम भुगतने का भी धमकी दिया। साथ ही धमकी दिया कि कोई भी कार्रवाई करने पर जान मारने की धमकी भी दिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन करते हुए सोमवार सुबह नामजद आरोपित को उसके घर सोलपटिया से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपित का स्वास्थ्य परीक्षण करा कर पाकुड़ जेल भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।