वक्फ सुधार जनजागरण पर कार्यशाला
भभुआ में भाजपा ने एक होटल में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह थे। इस कार्यशाला में वक्फ सुधार कानून बिल पर चर्चा की गई, जो गरीब...
Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआMon, 28 April 2025 09:45 PM

भभुआ। भाजपा द्वारा शहर के एक होटल में सोमवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह व प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश एकबाल थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय व संचालन संतोष खरवार ने किया। वक्ताओं द्वारा वक्फ सुधार कानून बिल पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। यह बिल गरीब मुसलमानों के हक में है। कार्यशाला में विधायक भरत विन्द, पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय, मनोज जायसवाल, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, राजीव श्रीवास्तव, अनुपम पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।