Police Arrests Chhotu Yadav for Assaulting Woman in Gadhra Area महिला से बदसलूकी करने वाला गिरफ्तार , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsPolice Arrests Chhotu Yadav for Assaulting Woman in Gadhra Area

महिला से बदसलूकी करने वाला गिरफ्तार

गढ़हरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक महिला के साथ मारपीट और अमर्यादित व्यवहार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपित छोटू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इलाके में कुछ युवकों द्वारा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 11 April 2025 08:06 PM
share Share
Follow Us on
महिला से बदसलूकी करने वाला गिरफ्तार

गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजदेवपुर बारो में गुरुवार की रात एक महिला के साथ मारपीट करने व उसके साथ अमर्यादित व्यवहार करने की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आयी। गढ़हरा थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को नामजद आरोपित मुकेश यादव के पुत्र छोटू यादव उर्फ किरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार उक्त मोहल्ले में कुछ युवक़ के द्वारा गैरकानूनी कार्य करने की शिकायत मिल रही है। मामले में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।