जनता दरबार में एक मामला निष्पादित
भगवानपुर में शनिवार को जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी रानू कुमार ने बताया कि एक नया मामला दर्ज किया गया और एक लंबित मामले का समाधान दोनों पक्षों की सहमति...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 19 April 2025 08:10 PM

भगवानपुर। भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन के लिए शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में एक मामले का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी रानू कुमार ने बताया कि जनता दरबार में एक नया मामला दर्ज किया गया। पूर्व से पांच मामले लंबित थे।इसमें एक मामले को दोनों पक्ष की सहमति से निष्पादन किया गया।शेष मामले में दोनों पक्ष को नोटिस भेजा जाएगा। मौके पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, राजस्व कर्मचारी रणवीर कुमार आदि उपस्थित थे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।