धूलभरी आंधी में गिरा पेड़, हवा से उड़ा भूसा, बिजली प्रभावित
कैमूर जिले में 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आई तेज आंधी ने कई झोपड़ियों को उड़ा दिया और किसानों के गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। आंधी के बाद बारिश ने गर्मी से राहत दी। हालांकि, बिजली आपूर्ति कुछ...

जिले में 30 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी में कई झोपड़ियां उड़ीं, पानी से उपला व गेहूं बचाते दिखे लोग कैमूर में दोपहर अचानक आई तेज आंधी के बाद शुरू हो गई बारिश आंधी-पानी आने से मौसम में आया बदलाव, लोगों को गर्मी से मिली राहत (पेज चार की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर में 40 डिग्री तापमान के बीच गुरुवार की दोपहर 1:12 बजे धूलभरी आंधी शुरू हुई। करीब 11 मिनट तक आंधी चलती रही। इस दौरान शहर के बाजार में आए लोग इससे बचने के लिए इधर-उधर छुपने लगे। 30 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ की टहनियां, बिजली के तार टूटने, झोपड़ी व कराकट उड़ने की सूचना मिल रही है। हालांकि आंधी-पानी के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आंधी के कारण जिले में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति ठप रही। तेज आंधी के कारण किसानों के खेत-खलिहानों में रखे गेहूं के बोझा और भूसा, उपला भी उड़ गए। कुछ लोग खेत-खलिहानों में रखे भूसा व उपला को बटोरने तथा त्रिपाल व पॉलीथिन से ढंकने में जुट गए। आंधी के दौरान भभुआ-मोहनियां पथ में परसियां के पास पेड़ की टहनी टूटकर सड़क पर गिर गई। इससे कुछ देर बड़े वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा। लोगों ने पेड़ की टहनी को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया। उधर, तेज आंधी के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झोपड़ी उड़ने की सूचना मिल रही है। लरंगवाली सब्जियों नेनुआ, करैला, कद्दू के पौधे टूट गए। गरीबों की झोपड़ी उड़ने के कारण इस गर्मी के मौसम में उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी। अमांव गांव के किसान राजधार सिंह ने बताया जाता है कि तेज आंधी के दौरान खेत में लगी लौकी, नेनुआ, करैला, खीरा आदि की फसल पर धूल की परत चढ़ गई है। कुछ पौधे टूट गए और कुछ पलट गए। रूद्रवार गांव के खेत में लगी आग भभुआ। तेज आंधी के दौरान जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के रूद्रवार कला गांव के बधार में आग लग गई। बताया जाता है कि बगल के गांव नावागांव के एक किसान ने गेहूं की कटनी के बाद फसल अवशेष को जलाया गया था। इसी दौरान तेज आंधी आ गई। आंधी के कारण आग की लपट तेजी से बढ़ते हुए रूद्रवार कला गांव तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने सोनहन थाने को सूचना दी। सोनहन थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर पुलिस बल एवं फायर ब्रिगेड की टीम भेजी गई। संयोग अच्छा था कि कुछ देर में बारिश शुरू हो गई, जिससे आग बुझ गई। तब लोगों ने राहत की सांस ली। हार्वेस्टिंग के पहिया पर लगी ब्रेक भभुआ। तेज आंधी के साथ-साथ हुई बारिश के कारण जिले के खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे हार्वेस्ट के पहिए पर ब्रेक लग गयी है। धरवार गांव के किसान जितेंद्र पांडेय, संत पांडेय, ओरा के किसान दिनेश तिवारी और टोड़ी के किसान बबुआ सिंह ने बताया कि हार्वेस्ट से खेत में गेहूं की कटाई करा रहे थे। दोपहर करीब 1:15 बजे तेज़ आंधी शुरू हो गई। देखते ही देखते बारिश भी होने लगी। किसानों ने बताया कि आंधी-पानी के कारण हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई ठप हो गई है। आंधी में पेड़ से गिरे आम के टिकोले भभुआ। गुरुवार की दोपहर अचानक आई तेज आंधी के दौरान पेड़ों में लगे आम के टिकोले गिर गए, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खरेंदा के किसान अशोक कुमार पाण्डेय व सबार के किसान राजेश सिंह ने बताया कि तेज आंधी के कारण पेड़ में लदे आम के टिकोले झड़कर गिर गए हैं। किसानों ने बताया कि इस साल पेड़ आम के टिकोले से लदा हुए हैं। टिकोला गिरने से काफी नुकसान हुआ है। फोटो-10 अप्रैल भभुआ- 9 कैप्शन- भभुआ-मोहनियां पथ में परसियां स्थित मंडल कारा के पास गुरुवार की दोपहर आई आंधी से सड़क पर गिरी पेड़ की टहनी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।