Special Campaign for Ayushman Card Creation from May 26-28 in Bhbua आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 26से 28तक चलेगा विशेष अभियान, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsSpecial Campaign for Ayushman Card Creation from May 26-28 in Bhbua

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 26से 28तक चलेगा विशेष अभियान

पेज चार की एक नजर खबरपेज चार की एक नजर खबर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 26से 28तक चलेगा विशेष अभियान भभुआ। आयुष्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSun, 25 May 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 26से 28तक चलेगा विशेष अभियान

पेज चार की एक नजर खबर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 26से 28तक चलेगा विशेष अभियान भभुआ। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना तथा 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु 26 से दिनांक 28मई तक विशेष अभियान का आयोजन जिले के पंचायत, गांव, नगर निकाय स्तर पर किया जाना है। जिसमें आशा कार्यकर्ता के द्वारा घर घर व महादलित टोला में विकाश मित्र के द्वारा तथा कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड निर्माण किया जाएगा । जिसके लिए जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा संबंधित अधिकारी/ कर्मी को समीक्षा/ समन्वय बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

उक्त अभियान के तहत 54हजार लाभार्थियो को आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है। उक्त आशय की जानकारी डीपीसी मनीष देव ने बताया। हि.प्र. बेमौसम की रिमझिम बारिश से फिर बढी उमसभरी गर्मी भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को तेज गरज चमक के साथ बेमौसम की रिमझिम बारिश होने से उमसभरी गर्मी फिर बढ़ गई है। कभी धूप कभी छांव के दोरस मौसम के कारण लोगों की तबीयत खराब होने लगी है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। डॉक्टर पाल ने बताया कि ऐसा मौसम स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। जिसमें ठंडा गरम से लोगों के बीमार होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। ए.स. पॉलिथीन के इस्तेमाल से खेतों की खराब हो रही उर्वरा शक्ति भगवानपुर। प्रखंड में पॉलिथीन की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद भी खूब हो रही है। जिसके कारण इस्तेमाल के बाद पॉलिथीन को कूड़ा के साथ खेतों में फेंकने से खेत की उपजाऊ शक्ति खराब हो रही है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान शिवा सिंह और बबलू ने बताया कि कूड़ा के साथ फेके गए पॉलिथीन हवा के साथ खेतों में बिखेर रहे हैं। जिसकी जुताई के समय मिट्टी में दबने से खेत की उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है। ए.स. गांव में शुरू हुआ धान का बिचडा डालने की तैयारी भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांव के किसानों द्वारा धान का बिचड़ा डालने की तैयारी शुरू हो गई है। जिसके तहत धान का बिछड़ा डालने वाले खेतों में कंपोस्ट खाद डालने के बाद पानी भरने तैयारी की जा रही है। किसानों ने बताया की धान का बिचड़ा डालने के लिए सोन नहर में अभी पानी नहीं आया है। लेकिन बिजली के मोटर और डीजल पंप से खेतों में पानी भरने का काम शुरू कर दिया गया है। ए.स. नाली की सफाई नहीं होने से रास्ते में बह रहा गंदा पानी भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में योजनाओं के तहत बनाए गए नाला और नाली के कचरे की सफाई बरसात के पहले नहीं की जा रही है। जिससे हल्की बारिश में ही नाली का गंदा पानी रास्ते में फैलने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बुजुर्गों और बीमार लोगों का कहना है कि रास्ते में नाली का पानी फैलने से फिसल कर गिरने से चोट लगने की आशंका बढ़ गई है। ए.स. दफ्तरों के कर्मियों के शिथिलता से समय पर नहीं हो रहा लोगों का काम भगवानपुर। प्रखंड के अधिकतर दफ्तरों के कर्मियों के शिथिलता के कारण लोगों का समय पर कोई काम नहीं हो पा रहा। यह स्थिति कमोवेश सभी दफ्तरों के कर्मियों में देखा जा रहा है। शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में राजस्व विभाग के कर्मियों से काम करवाने के लिए आए ददरा, पढौती, रामगढ़, नौगढ़ के कई ग्रामीणों ने बताया कि परिमार्जन और दाखिल खारिज के काम को करवाने के लिए आए हैं। लेकिन कोई ठीक से हम लोगों का दफ्तर में बात सुनने वाला भी नहीं है। ए.स.

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।