सुपौल : धर्मपट्टी में बाइक से गिरकर चालक हुआ घायल।
राघोपुर के धर्मपट्टी में एनएच 27 पर शुक्रवार सुबह एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। अभिषेक कुमार नामक युवक किसी काम से राघोपुर गया था और लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 11 April 2025 05:54 PM

राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी में एनएच 27 पर शुक्रवार सुबह 8 बजे बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि सरायगढ़ थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार किसी काम को लेकर राघोपुर गया था। वापस लौटने के क्रम में धर्मपट्टी के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।