Devotion Soars at Maharudra Yagna on Badua Riverbank बांका : शंभूगंज बदुआ नदी किनारे महारूद्र यज्ञ में भक्ति की बयार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDevotion Soars at Maharudra Yagna on Badua Riverbank

बांका : शंभूगंज बदुआ नदी किनारे महारूद्र यज्ञ में भक्ति की बयार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शंभूगंज प्रखंड के बदुआ नदी के किनारे चल रहे महारूद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। धार्मिक माहौल में मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया है। क्षेत्रीय ग्रामीणों और यज्ञ...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 24 May 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
बांका : शंभूगंज बदुआ नदी किनारे महारूद्र यज्ञ में भक्ति की बयार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शंभूगंज। निज संवाददाता शंभूगंज प्रखंड स्थित पवित्र बदुआ नदी के किनारे इन दिनों श्रद्धा और आस्था की अनुपम छटा देखने को मिल रही है। यहां चल रहे महारूद्र यज्ञ में भक्ति की ऐसी बयार बह रही है कि दूर-दराज़ से श्रद्धालु उमड़ कर पहुंच रहे हैं। यज्ञ स्थल पर धार्मिक माहौल, मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। यज्ञ का आयोजन क्षेत्रीय ग्रामीणों और यज्ञ समिति के संयुक्त प्रयास से किया गया है। इस सात दिवसीय आयोजन में देशभर से आए विद्वान पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक, हवन और पूजन हो रहा है। श्रद्धालु सुबह से ही यज्ञ मंडप पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।