मशरक में भारतीय सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा
मशरक में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता राकेश कुमार महंत के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।...

मशरक, एक संवाददाता। आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के सिंदूर ऑपरेशन की कामयाबी पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान पर प्रहार कर उन्हें मार गिराने वाले भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए जांबाज सैनिको के सम्मान में मशरक की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता व समाजसेवी राकेश कुमार महंत ने किया। युवाओं के साथ काफी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी के हाथ के हाथ मे तिरंगा जबकि होंठो पर देशभक्ति गीत थे। सभी लोगों ने कहा कि हमारा भारतीय सेना शक्ति और साहस का प्रतीक है।
इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिला युवा मोर्चा मंत्री धीरज कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, पुजारी टुन्ना बाबा,अरूण कुमार यादव, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य रविन्द्र नाथ सिंह" रवि",एल आई सी अभिकर्ता अरुण कुमार तिवारी, श्याम बिहारी सिंह,कमलेश सिंह,अखिलेश तिवारी, सिकंदर कुमार, नलिन कुमार,डॉ कादरी, अमित तिवारी,अजय सिंह, रिशु राम सहित कई गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।