Dispute Over Mango Tree Branch Leads to Brawl in Bhavani Pur Village Two Injured मारपीट में दो घायल, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDispute Over Mango Tree Branch Leads to Brawl in Bhavani Pur Village Two Injured

मारपीट में दो घायल

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अंतीचक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में आम के पेड़ की टहनी

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 28 April 2025 01:17 AM
share Share
Follow Us on
मारपीट में दो घायल

अंतीचक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में आम के पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद के मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायल सुशील मोदी के पुत्र कुमुद रंजन और लखन मंडल के पुत्र पृथ्वीचंद्र मंडल का उपचार अनुमंडल अस्पताल में किया गया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि एक पक्ष के आम का टहनी बढ़कर दूसरे के खेत में चला गया था। दूसरे पक्ष द्वारा टहनी को काटने का दबाव दिया जा रहा था। पहले पक्ष द्वारा आम की फसल टूटने के बाद काटने की बात कही जा रही थी। इसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।