Divine Ram Katha Celebrated at Mahavir Temple in Champanagar राम के नाम में समाहित हैं पंच तत्व की शक्तियां : मीरा किशोरी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDivine Ram Katha Celebrated at Mahavir Temple in Champanagar

राम के नाम में समाहित हैं पंच तत्व की शक्तियां : मीरा किशोरी

फोटो है : नौ दिवसीय आयोजन की हुई शुरूआत श्रीश्री 108 महावीर मंदिर में

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 3 May 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
राम के नाम में समाहित हैं पंच तत्व की शक्तियां : मीरा किशोरी

नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रीराम कथा जीते जी को तारती है। राम नाम अविनाशी है। प्रभु राम ने खुद राम से बड़ा उनके नाम को कहा है। जीवन का आधार ही राम नाम है। पंच तत्व की शक्तियां राम के नाम में विद्यमान हैं। यह बातें चंपानगर के तुलसी मिश्रा लेन स्थित महावीर मंदिर परिसर में मां कामाख्या की उपासक कथा वाचिका देवी मीरा किशोरी जी ने शुक्रवार को कही। वे प्रयाग राज उत्तर प्रदेश से नौ दिवसीय श्री राम कथा के आयोजन में पहुंची हैं। कथा के पूर्व सुबह महावीर मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा मनसकामना नाथ मंदिर पहुंची।

मंदिर में प्रयागराज से पधारे नीरज स्वरूप जी और कथा वाचिका देवी मीरा किशोरी ने महादेव का जलाभिषेक किया। इसके पश्चात महिलाओें ने कलश में जल भरा। इसके पश्चात दोनों संत शोभायात्रा के साथ पैदल ही कोशकी नाथ झा लेन होते हुए आयोजन स्थल महावीर मंदिर पहुंचे। शाम में कथा शुरू होने के पश्चात वेदी पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद पहले दिन दिन कथा में देवी मीरा किशोरी ने मंगलाचरण से राम नाम की महिमा सुनाई। नीरज स्वरूप जी ने कहा कि यदि किन्हीं को जीवन में किसी तरह की विघ्न, बाधा या समस्याएं हो रही हैं। वे कथा स्थल पर आएं। माता कामाख्या के आर्शीवाद से उनकी समस्याओं का समाधान होगा। इस मौके पर आयोजक मंडल के प्रवेश राजहंस ने बताया कि मौके पर अध्यक्ष सजय कुमार झा, संयोजक शरत चंद्र मिश्र सहित यजमान गोपाल रजक, राजीव कुमार झा, प्रियरंजन झा, मंजीत झा, चिंतन झा, राजू राजहंस, पवन झा, राजू राजहंस, राजकृष्ण मिश्रा, दीपराज भारती, शेखर तिवारी, विवेक कुमार, शांति समिति की नीलम देवी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।