सहरसा: अगलगी में दो घर जला, झुलसने से एक दर्जन मवेशी की मौत
महिषी में बुधवार की रात आग लगने से दो लोगों का घर और घर का सारा सामान जल गया। इस घटना में दो दुधारू गाय और 10 बकरियाँ भी झुलसकर मर गईं। स्थानीय लोगों और अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। मुखिया और...

महिषी, एक संवाददाता । महिषी उत्तरी पंचायत के उत्तरी पुर्नवास के निकट बुधवार की देर रात आग से दो लोगों का घर सहित घर में रखा सारा सामान जल गया। इस घटना में पीड़ित परिवार को 2 दुधारू गाय एवं 10 बकरी भी झुलसकर मर गया। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों से महिषी उत्तरी पुर्नवास निवासी छोटी देवी एवं मनीषा कुमारी के घर आग लग गई। अगलगी की इस घटना में घर के अंदर बंधा दर्जन भर मवेशी झुलसकर दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों सहित महिषी थाना के अग्निशमन दस्ता के सहयोग से काफी मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय मुखिया सोनी कुमारी, सरपंच दुर्गा कुमारी, पूर्व मुखिया गणेश बढ़ई, पैक्स अध्यक्ष सोहन झा, पंसस इन्द्र कुमार दास, राजीव महतो, रौशन चौधरी आदि ने इस घटना पर गहरा दुःख जताते पीड़ित परिजन को उचित सरकारी सहायता देने की मांग सीओ से किया है। इधर घटना की सूचना पर सीओ अनिल कुमार के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी अमरजीत कुमार सहित पशु विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंच जांच कार्य में जुट गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।