रामकथा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
रामकथा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा कहलगांव,निज प्रतिनिधि सनोखर क्षेत्र

कहलगांव,निज प्रतिनिधि सनोखर क्षेत्र स्थित तैलोधा गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित रामकथा को लेकर शनिवार कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 501 कन्या और महिलाओं ने भाग लिया। शिव गंगा से कलश में जल भर कर सभी कथा स्थल पर पहुंची। वृन्दावन धाम से आयी कथावाचिका चंचल किशोरी के सानिध्य में शाम 6 बजे रात 9 बजे तक सात दिनों रामकथा का आयोजन होगा। वहीं रात 10 बजे से 1 बजे तक वृंदावन से आये कलाकारों के द्वारा रासलीला आयोजन होगा। शुक्रवार से महारुद्र यज्ञ शुरू है। इस दौरान मेले का भी आयोजन हो रहा है। शोभायात्रा में विरेन्द्र प्रसाद सिंह आश्विनी मिश्र, राधाकांत मिश्र, कौशल किशोर मिश्र, पंकज मिश्र, मधुसूदन मिश्र, राजू मिश्र, कन्हैया मिश्र, रिंकू मिश्र, नागो साह आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।