अररिया : भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार जख्मी
अररिया के पलासी प्रखंड क्षेत्र के थाकी गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 27 April 2025 04:20 PM

अररिया। एक संवाददाता पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाकी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में चारों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति पलासी प्रखंड क्षेत्र के थाकी गांव निवासी निखत राजदा नैंसी और नुसरत बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।