अररिया : भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला जख्मी
अररिया के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के महलगांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 6 May 2025 05:26 PM

अररिया, एक संवाददाता। जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महलगांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। वही जख्मी महिला के सर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है। जख्मी महिला जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के महलगांव निवासी अंजली देवी बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।