New Central School Set to Open in Mainpuri Education Minister Approves Proposal नए शैक्षिक सत्र में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं का होगा संचालन , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsNew Central School Set to Open in Mainpuri Education Minister Approves Proposal

नए शैक्षिक सत्र में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं का होगा संचालन

Mainpuri News - मैनपुरी। नए शैक्षिक सत्र में मैनपुरी में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत हो सकती है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर केंद

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 6 May 2025 05:27 PM
share Share
Follow Us on
नए शैक्षिक सत्र में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं का होगा संचालन

नए शैक्षिक सत्र में मैनपुरी में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत हो सकती है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सहमति जताई है और संबंधित विभाग को प्रस्ताव पर अमल करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। मैनपुरी में केंद्रीय विद्यालय की डिमांड कई सालों से है। यह विद्यालय शुरू होगा तो छात्र छात्राओं को सरकार प्रदत्त शिक्षा आसानी से मिलने का रास्ता साफ होगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र भेजकर जानकारी दी थी कि मैनपुरी में केंद्रीय विद्यालय की डिमांड स्थानीय लोग कर रहे हैं।

केंद्रीय विद्यालय मैनपुरी में संचालित होगा तो यहां के छात्र-छात्राओं को केंद्रीय विद्यालय से जुड़ी शिक्षा का लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जयवीर सिंह के इस प्रस्ताव पर सहमति ही नहीं जताई है बल्कि जानकारी दी है कि उन्होंने संबंधित विभाग को इस प्रस्ताव पर काम करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रस्ताव के तहत केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं को शुरू करने के निर्देश दिए हैं साथ ही विद्यालय के भवन निर्माण की कार्रवाई भी शुरू कराने के लिए कहा गया है। शिक्षा मंत्रालय केंद्रीय विद्यालयों का संचालन कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के लिए करता है। इन विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के लिए केंद्रीय विद्यालय छोटे जिलों के छात्र छात्राओं के लिए एक बेहतर पढ़ाई का विकल्प है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।