Mass Rally in Patna on April 11th by Jan Suraj Party with 1200 Workers जनसुराज के 1200 सौ कार्यकर्ता पहुंचेंगे पटना, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMass Rally in Patna on April 11th by Jan Suraj Party with 1200 Workers

जनसुराज के 1200 सौ कार्यकर्ता पहुंचेंगे पटना

बिहपुर, संवाद सूत्र। पटना के गांधी मैदान में 11 अप्रैल को दिन के दो बजे

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 9 April 2025 05:54 AM
share Share
Follow Us on
जनसुराज के 1200 सौ कार्यकर्ता पहुंचेंगे पटना

पटना के गांधी मैदान में 11 अप्रैल को दिन के दो बजे से जनसुराज की विशाल रैली आयोजित की गई है। इस रैली में बिहपुर विस के तीनों बिहपुर, खरीक और नारायणपुर प्रखंड के करीब 1200 पार्टी कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे। इसकी जानकारी मंगलवार को बिहपुर प्रखंड के अमरपुर में प्रेसवार्ता आयोजित कर पार्टी नेताओं ने दी। प्रेसवार्ता में जिला उपाध्यक्ष राजीव संगही, नवगछिया संगठन जिलाध्यक्ष राजीव उर्फ नुनू चौधरी, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष सत्यम कुमार, खरीक के अनंत यादव और बिहपुर प्रखंड प्रवक्ता विजेंद्र चौधरी ने बताया कि उक्त रैली पार्टी सुप्रीमो के प्रशांत किशोर के अह्वान पर आयोजित हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।