Massive Fire in Bhangahi Panchayat Destroys 24 Homes and Causes 25 Lakh Loss अररिया : नरपतगंज के भंगही में आग से दो दर्जन घर जलकर खाक, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMassive Fire in Bhangahi Panchayat Destroys 24 Homes and Causes 25 Lakh Loss

अररिया : नरपतगंज के भंगही में आग से दो दर्जन घर जलकर खाक

नरपतगंज के भंगही पंचायत में रविवार को खाना बनाते समय भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें आठ परिवारों के दो दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल और ग्रामीणों ने प्रयास किए। इस घटना में लगभग ₹25...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 27 April 2025 05:13 PM
share Share
Follow Us on
अररिया : नरपतगंज के भंगही में आग से दो दर्जन घर जलकर खाक

नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंगही पंचायत के वार्ड संख्या छह में रविवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान लगी भीषण अग्निकांड में आठ परिवार के दो दर्जन घर जलकर खाक हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद फुलकाहा थाना एवं फारबिसगंज से दमकल वाहन घटना स्थल पर पहुंचा। ग्रामीणों की सहयोग से बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस अगलगी की घटना में डेढ़ लाख नगद समेत 25 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना बनाने के क्रम में लगी आज देखते ही देखते आसपास के दो दर्जन घर को अपने चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में गहने जेवरात नगदी फर्नीचर आदि मिलाकर करीब 25 लाख से ज्यादा की संपत्ति की नुकसान होने की बात कही जा रही है ।घटना की जानकारी नरपतगंज अंचल पदाधिकारी को दी गई है अंचल पदाधिकारी ने कहा राजस्व कर्मचारी को भेजने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।