जमुई : बादल फटना तीन परिवारों के लिए हुआ शुभ
जमुई के तीन परिवारों ने बादल फटने के कारण पहलगाम में आतंकी हमले से बचने में सफलता पाई। ये परिवार वैष्णो देवी की यात्रा के बाद पहलगाम जा रहे थे, लेकिन रास्ते में लैंड स्लाइडिंग के कारण पुलिस ने उन्हें...

जमुई। तीन दिन पूर्व कश्मीर में बादल फटना जमुई के तीन परिवार के लिए शुभ साबित हुआ। अगर बादल ना फटा होता तो तीन परिवार के 12 लोग पहलगाम में आतंकी घटना के शिकार हो सकते थे। जमुई के अमित राज भगत, आशीष केसरी और दुमका के कुंदन केसरी अपने परिवार के साथ जम्मू कश्मीर के ट्रिप पर निकले थे। वैष्णो देवी में पूजा करने के उपरांत उन लोगों को गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, अनंतनाग जैसे जगह पर घूमने का प्लान तय था। टूर पैकेज के तहत तीनों परिवार के 12 लोग पहलगाम के लिए जा रहे थे। रास्ते में बादल फटने पर लैंड स्लाइडिंग के कारण पूरा रास्ता जाम हो गया। कई वाहन लैंड स्लाइडिंग के कारण जमीनदोज हो रहा था। कई घर भी मालवा में तब्दील हो रहा था। इसी बीच जब जमुई का यह तीन परिवार वहां पहुंचा तो पुलिस ने आगे जाने से मना कर दिया। पुलिस का कहना था की रास्ता क्लियर होने के बाद आप लोग आगे जाएंगे। सभी लोग वहीं आसपास के होटल में रुक गए। इसी बीच इन लोगों को खबर मिली की 20 किलोमीटर आगे पहलगाम में आतंकी हमला हो गया है। चुन चुन कर हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। खबर जैसे ही न्यूज़ चैनलों में दिखाई दिया घर वाले व रिश्तेदार चिंतित हो गए। सब उनका हाल-चाल लेने के लिए फोन मिलना शुरू कर दिया। मोबाइल से उनकी बात हुई। तीनों परिवार में छह बड़े और 6 बच्चे शामिल थे। सभी में डर और दहशत हो गया। वहां से सारा ट्रिप को कैंसिल कर तीनों परिवार जमुई के लिए रवाना हो गए। अमित राज भगत से हिंदुस्तान की जब बात हुई तो उन्होंने बताया कि अभी पठानकोट के करीब में है। जल्द जमुई पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि संजोग है कि बादल फटा और रास्ते से लौट गए। अगर बादल ना फटा होता तो पहलगाम की आतंकी घटना के शिकार भी हो सकते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।