Mysterious Body of Unknown Woman Found in Bag Near Sikandra Dam जमुई: बंद बोरे में मिली महिला की लाश, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMysterious Body of Unknown Woman Found in Bag Near Sikandra Dam

जमुई: बंद बोरे में मिली महिला की लाश

सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठक चक डैम के समीप एक बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान नहीं हो पाई है और इसे अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेजा गया है। शव...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 17 April 2025 06:11 PM
share Share
Follow Us on
जमुई: बंद बोरे में मिली महिला की लाश

सिकंदरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठक चक डैम के समीप गुरुवार की सुबह एक बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना सिकंदरा पुलिस को दी गई। सूचना पर जब पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची तो डैम के किनारे एक बोरा में महिला का शव बरामद किया। शव की पहचान अब तक नही हो पाई है। शव पूरी तरह क्षत विक्षत अवस्था में था। थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि लाश देखने से प्रतीत होता है कि बीते एक माह पूर्व घटना को अंजाम देकर किसी के द्वारा फेंका गया है। लाश को अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेज दिया गया है। लाश की पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है। लाश पूरी तरह सड़ गया है। दुर्गंध से आसपास के लोग भी परेशान दिखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।