भैरवा तालाब में हुआ जनसंवाद, लोगों ने बताई समस्या
भागलपुर के वार्ड संख्या 9 में भैरवा तालाब में नगर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय पार्षद, उपनगर आयुक्त और आमजन ने भाग लिया। निगम की योजनाओं पर चर्चा हुई और आम लोगों की समस्याएं सुनी...

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या 9 स्थित भैरवा तालाब में शनिवार को नगर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय पार्षद के साथ उपनगर आयुक्त राजेश कुमार, नगर प्रबंधक विनय यादव, सहायक अभियंता एवं निगम कर्मियों के साथ-साथ आमजनों ने भी भाग लिया। आयोजन में निगम की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। आमजनों की समस्याएं भी सुनी गयीं। उपनगर आयुक्त ने कहा कि तमाम समस्याएं रजिस्टर में संकलित करते हुए निष्पादन के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य रूप से इसमें सड़क, नाला, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा आदि की समस्याएं संकलित की गईं। लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।